दोषी कौन (3)??
सन-712 में हज्जाज ने मुहम्मद बिन कासिम को सिन्ध पर आक्रमण करने का आदेश दिया।
उस समय मोहम्मद बिन कासिम का अवस्था केवल 20 बरस का ही था ।वह ईरान और बलूचिस्तान होता हुआ 6000 सैनिक और 300 ऊंटों को लेकर सिंध पर चढ़ आया। जब राजा दाहर को पता चला तो उसने अल्लाफियो के सरदार मोहम्मद वारिस को उस सेना को सिंध की सीमा पर ही रोकने का आदेश दिया ।मोहम्मद वारिस ने कहा कि शत्रु को सीमा पर रोकने की कोई आवश्यकता नहीं है उसे राजधानी तक आने दो हम उसका काम तमाम कर देंगे ।जब मोहम्मद बिन कासिम की सेना सिंध में घुस आए तो राजा दाहर ने मोहम्मद वारिश को फिर से कहा कि -हमने तुम्हारी प्राण रक्षा की तुम्हें भोजन और शरण दिया ,इज्जत प्रतिष्ठा दी, तुम्हें बहुत सा प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती किया ,अब तुम हमारी ओर से युद्ध करो और हम सभी को रक्षा करो ।। इस पर उस नमक हराम कृत्घ्न मोहम्मद वारिस ने कहा -आपने हमारे साथ जो उपकार किया है वह मैं जानता हूं ,परंतु चढ़ाई करने वाले मुसलमान है और हमारा मजहब (मत )मुसलमान को मुसलमान के साथ लड़ने की आज्ञा नहीं देता है ,यह कह कर "अल्लाह हू अकबर "का नारा लगाता हुआ वह मोहम्मद बिन कासिम की सेना से जा मिला और उसके साथ मिलकर सिंध की और मजबूती का रहस्य और वह सिंध के जाट और मेढ़ को भी हिंदुओं के विरोध और असंतुष्ट करवा के मोहम्मद बिन कासिम की सेना में जा मिलाया।
सब शक्तियों को, गद्दारों को, प्राप्त कर मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध के प्रसिद्ध और आधुनिक नगर देवल पर आक्रमण किया राजा दाहर ने 3000 सैनिकों सहित कासिम का डटकर मुकाबला किया।
घमासान युद्ध हुआ । राणक्षेत्र लाशों से पट गया, शत्रु के छक्के छूट गए और घुटने टूट गए । कासिम का साहस जवाब दे गया, वह पीठ दिखा और सिर पर पैर रखकर भागने ही वाला था कि एक देशद्रोही नीच ब्राह्मण कासिम से जा मिला।
ब्राह्मण ने उससे कहा कि यदि आप मेरी रक्षा करें और मुझे भरपूर दक्षिणा दें तो मैं यह प्रसिद्ध नगर देवल की पराजय और आपकी विजय का सटीक उपाय बता सकता हूं।
कासिम बड़ा प्रसन्न हुआ और बोला ,"बहुत अच्छा" सब होगा, तब ब्राह्मण ने उस मुहम्मद बिन कासिम को बताया कि- सामने मुख्य मंदिर के शिखर पर जो ध्वज लगा हुआ है उसे गिरा दिया जाए तो हिंदुओं की हिम्मत और कमर टूट जाएगी वह समझेंगे कि हमारे रक्षक देवता अप्रसन्न हो गए हैं और वह हिंदू युद्ध बंद कर देंगे।।
मोहम्मद बिन कासिम ने कहा वहां तू बहुत कड़ा पहरा है वहां चिड़िया भी नहीं उठा सकती है ऐसी स्थिति में धर्म ध्वज को कैसे गिराया जा सकता है । ब्राह्मण ने कहा यह कार्य मैं कर दूंगा मैं इस मंदिर का मुख्य पुजारी हूं रात्रि में मैं इस ध्वज दंड को चारों तरफ से काट दूंगा और प्रातः जब घंटी बजा लूंगा लोग प्रार्थना में शामिल होंगे उस समय प्रार्थना के क्रम में ही हवा के झोंकों से ध्वज गिर जाएगी और हम दोनों का प्रयोग कामयाब हो जाएगा।
प्रातः काल नगर में यह जोरो से अफवाह फैल गई कि मंदिर का धर्म ध्वज चोटी पर दिखाई नहीं दे रहा है दाहर की उद्धत सेना रन के लिए तैयार और साहसी सेना का उत्साह मंद हो गया और उन सभी ने समझ लिया कि हमारे देवता अप्रसन्न हो गए हैं, अब हमारी पराजय निश्चित है ,यह सोच सभी के दिमाग में आ गया ,सेना निराश होकर युद्ध मन से नहीं करने लगी। नतीजा राजा दाहर की सेना कमजोर पड़ गई और राजा दाहर घायल होकर गिर पड़े -उनका सिर काट कर एक भले पर टांग दिया गया ,यह दृश्य देख सारी सेना भाग खड़ी हुई! प्रसिद्ध पवित्र नगर देवल पर मुसलमानों का अधिकार हो गया नगर को जमके लूटा गया, सुंदर स्त्रियों को बलात्कार किया गया उस मंदिर को तोड़कर उस स्थान पर उसी ईट से मस्जिद बनाई गई!
फिर उस नीच ब्राह्मण ने मोहम्मद बिन कासिम के पास कहां -देखिए मैंने सभी के साहस हिम्मत को धर्म के माध्यम से तोड़कर आपकी विजय कराई है ।
--यदि आप मुझे इच्छा अनुसार धन दोगे तो मैं आपको एक गुप्त खजाने का पता भी बता सकता हूं ।
मोहम्मद बिन कासिम ने उसे खूब धन दिया तब वह पुजारी राजा दाहर का गुप्त तहखाने में ले गया जिसमें राज्य का कीमती खजाना सुरक्षित था टनों टन सोने भरा हुआ था हजारों प्रकार के कीमती रत्न थे। मोहम्मद बिन कासिम ने उस सभी बेशकिमती खजाने को 300ऊंटों पर लादकर गजनी की ओर रवाना हुआ!!
सिंधु नदी का जल अपने दुर्भाग्य पर लाख-लाख आंसू बहता हुआ भारतीय आत्माओं से पूछ रहा था- भारत वसुंधरा की इस लक्ष्मी को गजनी के बाजारों में पहुंचाने का दोषी कौन??
Comments
Post a Comment