दोषी कौन (2) ???
चौधरी हेमराज!! विदेशी इतिहासकारों ने हमारे हृदय में हीनता की भावना जागृत करने के लिए भारतीय स्वाधीनता संग्राम के जिस वीर सेनानी को "हेमू " के नाम से संबोधित किया है --जिस वीर पुरुष ने एक साधारण सी स्थिति से उठकर आदिलशाही के प्रधानमंत्री तक के उच्चतम गौरवपूर्ण स्थान को प्राप्त कर लिया ---समय पाकर वह स्वाधीनता का सूर्य बनकर भारतीय गगन पर चमका !आदिलशाही को समाप्त कर जिसने विक्रमादित्य का नया संवत चलाया स्वयं को विक्रमादित्य घोषित कर जिस पुण्यश्लोक महापुरुष ने भारत में एक बार पुनः हिंदू -पद पादशाही की स्थापना की
।।।।
बैरम खां और अकबर दिल्ली की ओर बढे आ रहे थे बहुत लंबा चौड़ा मुगल पठानों का लश्कर लिए हुए ।अभिनव विक्रमादित्य के तप तेज को परास्त करने के लिए भारतीय गगन पर एक बार फिर से चमक उठे सूर्य को अस्त करने के लिए।
वीर शिरोमणि हेमराज ने अपने आसपास के सभी राजाओं, महाराजाओं ,राणा ,महारावलों ,को पत्र लिखें ....हिंदू- पद पादशाही का सूर्य भारतीय गगन पर चमक उठा है जिसकी प्रतिभा को परास्त करने के लिए मुगलई लश्कर दिल्ली की ओर चला, बढ़ा आ रहा है।
--्
---आओ वीरो हम सब मिलकर स्वतंत्रता की रक्षा करें।
--तुम जन्म के वैश्य हो, वैश्य को राजा बनना कौन से धर्म शास्त्र में लिखा है , वैश्य होते हुए जो तुम भारत के सम्राट के आसन पर बैठे हो शास्त्र विरुद्ध इस अपने आचरण के लिए तुम्हें प्रायश्चित करना होगा!
--यह था जवाब यह था उत्तर -आजादी के उस परवाने हेमराज के पत्र का,, उन राजाओं की ओर से जिन्होंने खुशी-खुशी अकबर और यहां तक कि जिन के वंशजों ने औरंगजेब तक का भी साथ दिया।
उधर समूची राष्ट्र विरोधी शक्तियां और इधर अकेला हेमराज चौधरी। सहसा एक तीर हेमराज की आंख में लगा । राजा के अदृश्य होते ही सेना अपने को संभालना न सकी ।
देश एक बार पुनः यवनों का गुलाम बन गया । परंतु अभिनव विक्रमादित्य की उस पराजय के लिए दोषी कौन ?अपराधी कौन दोषी कौन 2???
Comments
Post a Comment